बॉलीवुड

कैटरीना कैफ ने देसी बहू बन लगाए 'ससुराल गेंदा फूल’ में ठुमके, वीडियो देख फैंस ने कहा-"विक्की जी देख लो भाभी को..."

कैटरीना कैफ ने अपनी दोस्त की शादी में 'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर जमकर ठुमके लगाए है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस एक्ट्रेस के डांस मूव्स और हाव-भाव देखकर दीवाने हो रहे हैं। चलिए देखते हैं कैटरीना कैफ का शादार वीडियो जो जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Katrina Kaif

कैटरीना कैफ हमेशा अपनी सास को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। एक्ट्रेस एक फैशन क्वीन के साथ-साथ एक आदर्श बहू भी है। कैटरीना की अपनी सास के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आती है। हाल ही में अपनी दोस्त की शादी में कैटरीना कैफ ने शानदार डांस किया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपनी एक दोस्त की शादी में दिल्ली-6 के गाने 'ससुराल गेंदा फूल' पर डांस किया है। अब उनका डांस वाला वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उनके मूव्स के साथ-साथ हाव-भाव फैंस को दीवाना कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में कैटरीना कैफ ने नीले रंग का लहंगा कैरी किया है, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। विक्की कौशल से शादी के बाद से कैटरीना ने अपने ससुराल को बहुत प्यार से अपनाया है, अक्सर उन्हें अपने ससुराल वालों के साथ पंजाबी परंपराओं को निभाते हुए देखा जाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- विक्की जी देख लो भीभी को सास को लेकर डांस कर रही है। दूसरे ने लिखा-" परफेक्ट बहू। तीसरे ने लिखा-"कल ही तो डबुकी लगाकर आई थी कुंभ से।"

सास के साथ लगाई थी महाकुंभ में आस्था की डुबकी

हाल ही में कैटरीना अपनी सास के साथ महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाती हुई नजर आती थी। महाकुंभ जाने के बाद एक्ट्रेस न कहा था कि-"मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ पाई। मैं बुहत खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मुझे यहां की ऊर्जा, सुंदरता और हर चीज का महत्व पसंद है। मैं यहां पूरा दिन बिताने के लिए उत्सुक हूं।" कैटरीना कैफ जल्द ही नमस्ते लंदन 2 में बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article