Operation Sindoor का सच दिखाएंगे Kartik Aaryan

अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही प्रोजेक्ट सिंदूर शुरू करेंगे, जिसे निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे। इस फिल्म के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसको लेकर सभी उत्साहित हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के जरिए समाज की आंखें खोलने का काम करते रहे हैं और जल्द ही वो एक ऐसी मूवी लाने वाले हैं, जो लोगों को भारत के ऑप्रेशन सिंदूर की असली कहानी बताएगी। विवेक अग्निहोत्री जल्द ही लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन की किताब ऑप्रेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी पर आधारित एक मूवी शुरू करेंगे, जिसमें कई इनसाइड स्टोरीज के खुलासे होंगे। खबरें हैं कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे, जो इस बिग बजट प्रोजेक्ट के लिए कमर कसने लगे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana में दिखेंगी भगवान हनुमान की 1st झलक, झूम उठेंगे Sunny Deol के फैंस

Operation Sindoor का सच दिखाएंगे Kartik Aaryan!!

Operation Sindoor का सच दिखाएंगे Kartik Aaryan!!

Kartik Aaryan के लिए गेम चेंजर साबित होगी Operation Sindoor

वैरायटी इंडिया ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि कार्तिक आर्यन इन दिनों शमित अमीन की कैप्टन इंडिया शूट करने में व्यस्त हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। इसके बाद वो विवेक अग्निहोत्री की ऑप्रेशन सिंदूर शुरू करेंगे। द कश्मीर फाइल्स, द वैक्सीन वॉर और द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्में बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने प्रोजेक्ट सिंदूर के लिए पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ हाथ मिलाया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana FIRST Review Out: 'रामायण' में रणबीर कपूर छाए, यश का दिखा दमदार स्क्रीन प्रेजेंस

Kartik Aaryan की हर फिल्म है जुदा

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक वक्त रॉम-कॉम मूवीज के लिए ही जाने जाते थे लेकिन अगर उनकी अपकमिंग मूवीज की लिस्ट पर नजर डालें तो उनकी हर एक फिल्म जुदा है। जहां वो प्रोजेक्ट सिंदूर का हिस्सा हैं तो वहीं उनके खाते में नागजिला जैसी सुपरहीरो मूवी भी है। वो अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा में दिखेंगे तो वहीं उनके पास कैप्टन इंडिया जैसी कंटेंट ड्रिवेन मूवी भी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये मूवीज कार्तिक आर्यन की इमेज पूरी तरह से बदल देंगी और उन्हें एक कलाकार के रूप में स्थापित करेंगी। ऐसा लग रहा है कि कार्तिक एक इमेज के साथ बंधकर नहीं रहना चाहते हैं। कबीर खान की चंदू चैम्पियन ने उन्हें साहस दिया है कि वो एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। वैसे आप कार्तिक की प्रोजेक्ट सिंदूर देखने के लिए कितने एक्साउटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed