बॉलीवुड

Kartik Aaryan ने शुरू की Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग, भगवान का आशीर्वाद लेकर किया शुभारंभ

Kartik Aaryan Starts Bhool Bhulaiyaa 3 Shooting: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल खूब जीता है। जल्द ही वह 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है और भगवान का भी आशीर्वाद लिया।

Image

'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan Starts Bhool Bhulaiyaa 3 Shooting: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। कार्तिक आर्यन जब भी बड़े पर्दे पर आए हैं, उन्होंने तूफान मचाकर रख दिया है। जल्द ही वह 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में नजर आने वाले हैं जो कि उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। खास बात तो यह है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)ने इस मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लेकर 'भूल भुलैया 3' का शुभारंभ किया।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्तिक आर्यन पोस्ट में भगवान के आगे शीष झुकाए दिखाई दिये। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आज अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं। #भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3)।" बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इसी साल दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे ये दिग्गज सितारे

'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) तो मुख्य भूमिका अदा करेंगे ही। उनके साथ-साथ तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उन्हें पर्दे पर दोबारा देखने के लिए फैंस बेताब हैं। वहीं उनके अलावा मूवी में दो दिग्गज हसीनाओं की और भी एंट्री हो सकती है। वह कोई और नहीं बल्कि विद्या बालन और माधुरी दीक्षित हैं। 'भूल भुलैया 3' में अक्षय कुमा की एंट्री की भी बात सामने आई थी, लेकिन बाद में वह अफवाह निकली।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article