'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' हुई फ्लॉप तो कार्तिक आर्यन ने लौटाई फीस, कर्जे में डूबे मेकर्स को दिया सहारा!

Kartik Aaryan news: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई तो एक्टर ने करीब 15 करोड़ मेकर्स को वापिस लौटा दिए। क्या है ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Kartik Aaryan news: बॉलीवुड दुनिया के जाने-माने कलाकार कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए थे जो बीते साल 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जिसमें कार्तिक संग अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आईं थी। फिल्म रिलीज हुई लेकिन ये जनता के दिल में जगह ना बना पाई। इस बीच खबर सामने आ रही है कि फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने मेकर्स को करीब 15 करोड़ रुपए लौटा दिए।

End of Feed