बॉलीवुड

कार्तिक-करण की नेक्स्ट मूवी का नाम होगा 'Naagzilla', सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

Kartik Aaryan's Next is Naagzilla: कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थी कि करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही क्रिएचर कॉमेडी के लिए मेकर्स ने अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट कर लिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इस क्रिएचर कॉमेडी का टाइटल अब मेकर्स ने 'नागजिला' रख दिया है।

Image

Kartik Aaryan and Karan Johar

Kartik Aaryan's Next is Naagzilla: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस समय अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी के शूटिंग से कार्तिक-श्रीलीला की कई पिक्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इस रोमांटिक ड्रामा के अलावा कार्तिक आर्यन को लेकर यह भी रिपोर्ट्स हैं कि वो एक क्रिएचर कॉमेडी में नजर आएंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को अब टाइटल मिल गाया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने इस क्रिएचर कॉमेडी के लिए करण जौहर और महावीर जैन संग हाथ मिलाया है। अब इस मूवी का टाइटल 'नागजिला' रखा गया है। इस फिल्म का टाइटल हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'गॉडजिला' से लिया गया है। यह फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनाई जाएगी। फिल्म को महावीर जैन डायरेक्ट करेंगे। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अक्षय कुमार लेकिन बाद में कार्तिक आर्यन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू की जाएगी।

मेकर्स आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म में विद्या बालन की वापसी हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आई थीं। आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन के पास 'पति पत्नी और वो 2' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article