बॉलीवुड

थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करेगी Naagzilla, 'इच्छाधारी नाग' बन कार्तिक आर्यन करेंगे हैरान

Naagzilla OTT Release: कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसी बीच फिल्म के ओटीटी पार्टनर का ऐलान हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

Image

Instagram- Photo credit

Naagzilla OTT Release: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म नागजिला का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग बनने वाले हैं और कार्तिक को नाग लुक में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब हो रहे हैं. मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग के काम में लगे हैं लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला पहले थिएटर में आएगी और अब मेकर्स की तरफ से ओटीटी पार्टनर का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ये फिल्म

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही फिल्म नागजिला (Naagzilla) के ओटीटी पार्टनर का ऐलान हो गया है. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ये फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. हाल ही में मुंबई में अमेजन प्राइम का एक इवेंट हुआ. जिसमें प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग प्रजोक्ट का ऐलान किया. इसी दौरान प्राइम वीडियो ने नागजिला के मेकर्स के साथ हुई डील का भी ऐलान किया. इस मौके पर नागजिला फिल्म की कलाकार और मेकर्स एक साथ प्राइम वीडियो के मंचपर नजर आए. नागजिला का नया पोस्टर भी शेयर किया गया. जिसमें एक इच्छाधारी नाग है और उसके सिर पर नाग अपने फन्न फैलाए मौजूद है. पोस्टर में चेहरा नहीं दिख रहा, लेकिन ये साफ है कि ये शख्स कार्तिक आर्यन ही हैं.

सिनेमाघरों में कब आएगी नागजिला?

कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को आने वाली है. इस फिल्म में एक ऐसी दुनिया की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें नाग नागिन मिलकर इंसानी दुनिया में रहते हैं और बड़े आराम से अपनी जिंदगी बिताते हैं लेकिन इन बीच एक बेफिक्र इच्छाधारी नाग भी होता है, जिसकी नागमणि और उसकी जान एक सत्ता के भूखे नेता के हाथ में आ जाती है और वो इसके दम पर दुनिया में तबाही लाने की प्लानिंग कर लेता है. हालात, बेकाबू होने लगते हैं तो कार्तिक आर्यन को फिर से इन पर काबू पाना होगा,

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article