बॉलीवुड

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हुआ निधन, 53 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Karisma Kapoor Ex Husband Died: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के पहले पति संजय का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि उन्हे हार्ट अटैक आया जिसके चलते जान चली गई।

Image

Karisma Kapoor Ex Husband Died

Karisma Kapoor Ex Husband Died: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और उनके बच्चों पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। एक्ट्रेस के एक्स पति संजय कपूर का अचानक निधन हो गया। 53 साल की उम्र में संजय कपूर (Sunjay Kapur) ने आखरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। खबर सामने आई है कि वो यूके में थे और पोलो खेलते समय उन्हे हार्ट अटैक आया। करिश्मा की शादी संजय से साल 2003 में हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं लड़की का नाम समायरा और लड़के का कियान है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

बड़ी खबर सामने आई है करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। कहा गया कि पोलो खेलते समय संजय को हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्य हो गई। 53 वर्षीय संजय पेशे से बिजनेसमैन थे। संजय और करिश्मा का रिश्ता 16 साल तक चला लेकिन आपसी मतभेदों के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। जब तलाक हुआ तो करिश्मा ने आरोप लगाए थे कि संजय ने अपनी मां से एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने के लिए कहा था। सिर्फ यही नहीं संजय करिश्मा को मारते थे और हनीमून पर दोस्तों संग मिलकर एक्ट्रेस की बोली भी लगाई थी।

साल 2016 में अलग होने के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेवा संग सात फेरे लिए। पिछले 8 सालों से प्रिया और संजय एक साथ खुशी खुशी जिंदगी बिता रहे थे। बता दें मौत से कुछ घंटों पहले संजय ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर ट्वीट भी किया था। संजय ने दुख जाहिर करते हुए लिखा था कि 'अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भगवान इस कठिन समय में परिवार को शक्ति दे।' दरअसल कल 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान क्रैश हो गया जिसमें 240 लोगों की मृत्य बताई गई। संजय के निधन की खबर से सभी को काफी शॉक लगा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article