बॉलीवुड

Diljit Dosanjh के गानों पर Kareena Kapoor ने मटकाई कमसिन कमरिया, सैफ भी नहीं हटा पाए नजर

Kareena Kapoor Groves on Diljit Dosanjh Song: हाल ही में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। जिसमें करीना कपूर दिलजीत के गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं।

Image

Kareena Kapoor Groves on Diljit Dosanjh Song

Kareena Kapoor Groves on Diljit Dosanjh Song: इन दिनों सभी बॉलीवुड स्टार अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट के प्री वेडिंग फंक्शन में व्यस्त हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड इंडस्ट्री और दुनिया के तमाम बड़े नेता और क्रिकेटर्स शामिल हुए हैं। 1 मार्च से ही सभी फंक्शन शुरू हो गए थे जिसकी तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी में से एक करीना कपूर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दिलजीत के गानों पर नाचती नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वो मजेदार वीडियो।

सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने कल अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन पर कॉन्सर्ट किया, जिसमें करीना कपूर (Kareena Kapoor) का एक वीडियो सामने आया। एक्ट्रेस के लिए सिंगर ने गाना प्रोपर पटोल गाया, जिसे सुन पहले करीना शर्माईं लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त ठुमके लगाए। स्टेज पर सैफ अली खान भी थे और करीना के ठुमके देख वो भी देखते रह गए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है फैंस भी बेबो की कमसिन कमरिया देख फैन हो गए हैं।

इसी के साथ करीना कपूर और दिलजीत फिल्म क्रियू (Crew) में नजर आने वाले हैं, जिसमें तब्बू और कृति सेनन एयर हॉस्टरेस के रूप में नजर आएंगी। सिर्फ यही नहीं फिल्म का ट्रेलर भी काफी मजेदार है। जानकारी के लिए बात दें फिल्म बड़े परदे पर 2024 मार्च 19 को दस्तक देगी। इससे पहले भी इस जोड़ी ने फिल्म गुड न्यूज में साथ काम किया था जो ब्लाक्बस्टर हिट साबित हुई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article