Karan Johar ने की रणबीर कपूर स्टारर 'Ramayana' की जमकर तारीफ, बोले, 'यह किसी चमत्कार...'

Karan Johar Reviews Ramayana: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म 'रामायण' देखने के बाद रणबीर कपूर और यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और इसे किसी चमत्कार जैसा बताया है।

Karan Johar Reviews Ramayana: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण' आज यानी 5 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी को देखना का उत्साह दर्शकों के अंदर साफ नजर आ रहा था। दर्शकों और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से 'रामायण' की जमकर तारीफ देखने को मिल रही है। इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। करण जौहर ने इस मूवी को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया है। फिल्म देखने के बाद करण जौहर इसकी भव्यता, कहानी और कलाकारों के अभिनय से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और पूरी स्टारकास्ट की जमकर सराहना की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: 1000 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है Rajinikanth की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन)

Karan Johar Reviews Ramayana

करण जौहर ने बांधे 'रामायण' की तारीफों के पुल (Pics Credit: Instagram)

'रामायण' को देखकर गदगद हुए करण जौहर

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'रामायण' को लेकर अपना रिव्यू साझा किया। उन्होंने लिखा कि रामायण केवल एक कहानी नहीं बल्कि भारतीयों की सांस्कृतिक और भावनात्मक विरासत का हिस्सा है। इसकी सीख, परंपराएं और मानवीय मूल्य पीढ़ियों से लोगों के जीवन का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ की। करण के मुताबिक इतने बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए जिस विश्वास, हिम्मत और दूरदर्शिता की जरूरत होती है, वह नमित ने दिखाई है। वहीं निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक जानी-पहचानी कहानी को सादगी, मजबूती और शानदार सिनेमाई अंदाज में पेश किया है।

रणबीर कपूर के राम अवतार ने जीता करण जौहर का दिल

रणबीर कपूर द्वारा निभाई गई भगवान राम की भूमिका से करण जौहर काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने रणबीर की परफॉर्मेंस को उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक बताया। करण के अनुसार रणबीर ने अपने अभिनय में भगवान राम की अच्छाई, करुणा और दिव्यता को बेहद शानदार तरह से प्रेजेंट किया। करण ने उनके प्रदर्शन को बेहद शांत, गहरा और ध्यानमग्न करने वाला बताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana First Half X Review: रणबीर-यश को साथ देख फैंस हुए एक्साइटेड, सिनेमाघरों में छाया जादू)

End of Feed