Pic Credit: Instagram
Karan Johar Opens Up On Loneliness: करण जौहर इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में से एक हैं। हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) ने ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकॉन सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट 'सर्विंग इट अप विद सानिया' (Serving It Up With Sania) पर शिरकत की। इस दौरान करण जौहर ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। बीते कई सालों से करण जौहर बिना किसी पार्टनर के अपनी जिंदगी गुजार कर रहे हैं। जब इस बारे में करण जौहर से बात की गई तो निर्माता-निर्देशक ने बताया कि उनके लिए रब ने ऐसी जोड़ी बनाई नहीं है।
हाल ही में पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मरीजा के शो 'सर्विंग इट अप विद सानिया' करण जौहर ने बताया कि वो बिना पार्टनर के क्यों रह रहे हैं। करण जौहर ने कहा, 'एक समय ऐसा था जब मैं सच में प्यार करना चाहता था। मुझे साथ चाहिए था, मुझे एक रिश्ता चाहिए था। मैं कई तरह की मुश्किलों से गुजरा हूं। टूटे दिल से लेकर एकतरफा प्यार सहित ऐसी कई चीजें मेरे साथ हुईं। मैंने इस पर एक फिल्म भी बनाई थी। मुझे खुशी है कि इसने मुझे इन सभी चीजों से बाहर आने में मदद की।'
करण जौहर ने कहा, 'कई लोगों ने मुझे बाहर जाने को भी कहा था। तब मैंने कहा कि कहां जाऊं? मैं यहीं रहता हूं, मेरी मां और दो बच्चे हैं। मुझे यहीं रहना है। मैं कई दौर से गुजर चुका हूं और मुझे भी अकेलापन महसूस होता है। यह सच है। अकेलापन तब ज्यादा महसूस होता है, जब आप किसी उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। अकेले खाना भी एक और चीज है जो आपको अकेलापन महसूस कराती है।' लास्ट में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, 'रब ने वो जोड़ी मेरे लिए नहीं बनाई।' वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर के बैनर तले फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' बनी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी दिखाई देगी।