फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। करण पर इल्जाम लगाया जाता है कि वो बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते हैं। नेप्टोजिम को लेकर वो अक्सर रेडार पर रहते हैं। पिछले दिनों करण का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वो कहते हैं कि मैं नहीं चाहता था कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) रब ने बना दे जोड़ी में काम करें। मैंने आदित्य से कहा था कि अनुष्का की जगह किसी और को लेते हैं।
फिर मैंने जब बैंड बाजा बारात में उनका काम देखा तो मैं हैरान रह गया। मुझे शर्मिंदगी महसूस हुई कि अनुष्का जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस का करियर मेरी वजह से बर्बाद हो जाता। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर फिल्म मेकर की जमकर क्लास लगाई थी। करण के वायरल वीडियो पर कंगना रनौत, विवेक अग्निहोत्री ने कमेंट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने करण को जमकर ट्रोल किया था।
करण जौहर ने ट्रोलर्स पर कसा तंज

karan
अब करण ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए पोस्ट किया है। करण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों में से नहीं है। झूठ का बन जाओ गुलाम। हम बोलने वालों में से नहीं है। जितना नीचा दिखाओगे। जितने आरोप लगाओगे। हम गिरने वालों में से नहीं है। हमारा कर्म हमारी विजय है। आप उठा लो तलवार। हम मरने वालों में से नहीं है।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में कुछ लोगों ऐसे थे जिनकी वजह से मुझे काम नहीं मिल रहा था। तब मैंने हॉलीवुड जाने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर किसी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन उनका इशारा करण जौहर की तरफ था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर 9 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। करण ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में है।
