बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) पर निशाना साधा था। इस बीच कंगना रनौत ने एक बार फिर से बाबा रामदेव पर अपना गुस्सा निकाला है। कंगना रनौत ने कहा है कि रामदेव बाबा ने शालीनता की हर सीमा पार कर दी है। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra का न्यू पोस्टर आउट, करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन को देख गदगद हुए लोग)
कंगना रनौत ने साधा निशाना (pic credit-instagram)
कंगना रनौत ने साधा निशाना
यह विवाद कंगना रनौत के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान के बाद शुरू हुआ। कंगना ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की आलोचना करते हुए युवा पीढ़ी को ‘गटर’ कहा था। बाबा रामदेव ने भी सार्वजनिक रूप से कंगना के इस बयान पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों के बीच सीधा विवाद शुरू हो गया। कंगना ने कहा, 'जहां तक बाबा रामदेव की बात है, उन्होंने शालीनता की हर सीमा पार कर दी है। उन्होंने एक महिला के बारे में जिस तरह की टिप्पणियां की हैं, उसने समाज को शर्मसार किया है। उन्होंने अपने भगवा वस्त्रों का भी अपमान किया है। महिलाओं को लेकर जिस तरह की बातें वह करते हैं, उन्हें अपने नजरिए पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।' इससे पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दावा किया था कि उनकी शख्सियत रामदेव से बेहतर है। उन्होंने लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। आप सिर्फ अफवाहों और गपशप के आधार पर ही कुछ मान सकते हैं। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे दावों के मामले में फटकार नहीं लगी है।'
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कंगना रनौत का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आई थी। इस मूवी में कंगना ने मस्त एक्टिंग की थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। अब सभी की नजरें कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म क्वीन 2 पर टिकी हुई है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
