Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने ट्वीशा शर्मा (Twisha Sharma) केस के बाद महिलाओं को सुझाव दिया था। अब कंगना रनौत फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। आज उनकी एक फोटो सामने आई जिस देखकर लोगों ने ये दावा कर दिया कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। अब इस विषय पर कंगना रनौत ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। (ये भी पढ़ें-Kangana Ranaut ने गले में डाला मंगलसूत्र तो इंटरनेट पर उड़ीं शादी की अफवाह, जानिए पूरा सच)
गुपचुप शादी की अफवाहों पर कंगना ने किया रिएक्ट (pic credit-instagram)
गुपचुप शादी की अफवाहों पर कंगना ने किया रिएक्ट (pic credit-instagram)
कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में कंगना रनौत मुंबई में नजर आईं, जहां उनका लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। कंगना ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां पहनी हुई थीं। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए थे। उनकी यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी गुपचुप शादी की अफवाहें तेज हो गईं। लोग कयास लगाने लगे कि कंगना ने बिना किसी को बताए शादी कर ली है।हालांकि, बढ़ती अफवाहों के बीच कंगना रनौत ने खुद सामने आकर सच बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ किया कि उन्होंने शादी नहीं की है और उनका यह लुक सिर्फ शूटिंग के लिए था। कंगना ने बताया कि तस्वीर वायरल होने के बाद उन्हें लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं।
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म
बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने लिखा, 'मैं हर दिन शहर में शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरे कैरेक्टर मेकअप वाली तस्वीर क्लिक कर ली और अब मुझे ढेर सारे फोन आ रहे हैं। लेकिन शादीशुदा महिला के लुक में क्या बड़ी बात है? कलाकार हर तरह के किरदार निभाते हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं चोरी-छिपे शादी नहीं करूंगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी। यह फिल्म 2008 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 400 लोगों की जान बचाने वाले अस्पताल स्टाफ की कहानी पर आधारित है। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।
