Kangana Ranaut film: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म इमरजेंसी बीते साल रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फेल हो गई। अब सभी लोग कंगन रनौत की अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) का पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिय में तहलका मचा रहा है। इस पोस्टर को देखकर फैंस खुश हो गए हैं। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-'शर्म आनी चाहिए...' Rahul Gandhi संग शादी की अफवाह पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी)
कंगना रनौत की मूवी का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)
नई पॉलिटिकल ड्रामा लेकर आ रही है कंगना
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म इमरजेंसी के बाद एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर पॉलिटिकल ड्रामा के साथ वापसी करने जा रही हैं। कंगना ने अपनी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का ऐलान करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि यह फिल्म भारत के असली और अनसुने हीरोज की कहानी दिखाएगी।
कंगना रनौत की फिल्म का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)
भारत भाग्य विधाता का पोस्टर आउट
यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और कंगना रनौत इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कंगना ने फिल्म के बारे में कहा कि हम अक्सर बड़े-बड़े हीरोइक कामों को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन असली हिम्मत चुपचाप अपना काम करती है। भारत भाग्य विधाता ऐसी ही बहादुरी, त्याग, इंसानियत और एकता की कहानी है, जिसमें आम लोग आतंक और जिंदगी के बीच दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कहानी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है और दर्शक इसे 12 जून को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। (ये भी पढ़ें-क्या Chirag Paswan से है Kangana Ranaut को मोहब्बत? एक्ट्रेस ने खोला दबा राज)
कब रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि कंगना रनौत की ये ये फिल्म जयंतिलाल गड़ा द्वारा प्रस्तुत की गई है और पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परम्हंस क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाई गई है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोग इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
