बॉलीवुड

क्या Chirag Paswan से है Kangana Ranaut को मोहब्बत? एक्ट्रेस ने खोला दबा राज

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और राजनेता चिराग पासवान की दोस्ती काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कई लोगों को ये अनुमान है कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। कंगना ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

क्या Chirag Paswan को डेट कर रही हैं Kangana Ranaut? (Image Source: TNN)

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपनी निजी लाइफ के चलते खबरों में बनी रहती हैं। समय-समय पर उनके नाम बॉलीवुड कलाकारों से जुड़ते रहे हैं और अब उनका नाम बिहार के बड़े नेता चिराग पासवान के साथ जोड़ा जा रहा है। जब से कंगना रनौत ने चुनाव जीता है, तब से ही चिराग के साथ उनकी दोस्ती को लेकर खबरें बन रही हैं। अंदाकारा कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और रोमांस की सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंगना रनौत ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि दोनों के बीच केवल दोस्ती का रिश्ता है। अगर इनके बीच दोस्ती से आगे कुछ भी होता तो दोनों के बच्चे हो चुके होते। (ये भी पढ़ें: 'पुष्पा 2' को मिट्टी में मिला देगी Dhurandhar 2, रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम है दूर)

Kangana Ranaut-Chirag Paswan के बीच में नहीं है रोमांटिक रिश्ता

अदाकारा कंगना रनौत फैंस से अपनी जिंदगी छुपाती नहीं हैं। जब भी उनकी जिंदगी को लेकर अफवाहें फैली हैं, उन्होंने खुलकर बात की है। एक दफा फिर से कंगना रनौत ने अपनी जिंदगी से पर्दा हटाया है। कंगना रनौत ने एएनआई को दिए ताजा इंटरव्यू में कहा है, "मैं और चिराग एक-दूसरे को पिछले दस सालों से जानते हैं। हम लोग काफी अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच किसी प्रकार का रोमांटिक रिश्ता नहीं है। अगर ऐसा कुछ होता तो हमारे बच्चे भी हो गए होते। लोग उन्हें देखकर अपना रास्ता बदलना समझदारी मानते हैं क्योंकि वो बहुत मजाक करते हैं। मैं बस यही कहूंगी कि हम लोग संसद में मिलते हैं और यहां लोगों को हमें बख्श देना चाहिए।" (ये भी पढ़ें: आनंद एल राय की 'Gorkha' हुई बंद, Akshay Kumar ने कर डाली पुष्टि)
Kangana Chirag Affair

Kangana Ranaut ने Chirag Paswan संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Movie Poster)

बताते चलें कि अदाकारा कंगना रनौत ने साल 2011 में आई फइल्म मिले ना मिले हम में चिराग पासवान के साथ काम किया था। फिल्म में इन दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनकी मूवी बिल्कुल नहीं चली थी। इसके बाद दोनों ने फिर कभी स्क्रीन शेयर नहीं की। चुनाव जीतने के बाद कंगना-चिराग की तस्वीरें और वीडियोज फिर से वायरल होने लगे हैं, जिस कारण लोग इनके बीच गहरी दोस्ती की आशंका जताते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article