Kajol on Nysa Devgn's Birthday: काजोल और अजय देवगन की बेटी निसा देवगन आए दिन सुर्खियों में रहती हैं, अपने ट्रांसफॉर्मेशन और बोल्ड लुक के चक्कर में निसा देवगन को सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते देखा जाता है। कभी अपनी खराब हिंदी तो कभी लेट नाइट पार्टीज के चक्कर में निसा देवगन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि अजय देवगन और काजोल अपनी बेटी निसा से काफी प्यार करते हैं अजय देवगन ने भी कई दफा अपने इंटरव्यू में बताया है कि अगर निसा कभी देर रात घर से बाहर रहती हैं तो वह उनके वापस लौटने तक सोने नहीं जाते हैं।
इस बीच अब 20 अप्रैल 2024 को निसा देवगन अपना 21वां जन्मदिन मनाने वाली हैं, निसा के जन्मदिन से एक दिन पहले ही काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने निसा से जुड़ी अपनी बेहतरीन यादों को शेयर करने की कोशिश की है। आइए उनके पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
काजोल ने बेटी के जन्मदिन से पहले लुटाया प्यार
कल निसा का 21वां जन्मदिन है, लेकिन आज का दिन मेरे बारे में है और मैं कैसे मां बनी। कैसे उसने मेरी सबसे बड़ी इच्छा पूरी की और कैसे वह तब से हर दिन सिर्फ खुद बनकर मुझे खुश करती है। वह मुझे कैसे सरप्राइज करती है उसका प्यार और उसका अटूट सपोर्ट, मैं गलती कर सकती हूं लेकिन मैं कभी भी गलत नहीं हो सकती।'
पोस्ट में आगे लिखा है, 'वह मुझे कैसे हंसाती है, अपने साबुन के डिब्बे पर खड़ा होना और मेरा बच्चा क्या करता है और क्या कहता है, इस पर शेखी बघारना पसंद है। मुझे पहली बार और हर बार कैसा महसूस हुआ जब से उसने मुझे 'माँ' कहा। सोशल मीडिया पर काजोल का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
