
Joram, kastoori Movie Review Live Updates: मनोज वाजपेयी ने दिखाई एक्टिंग की मास्टरक्लास, रुला देगी कस्तूरी की कहानी
Joram Movie Review, kastoori Movie Review & Rating in Hindi ( जोरम, कस्तूरी मूवी रिव्यू) Live Updates: मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम (Joram) आज 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों और क्रिटीक्स के जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म जोरम में जिस तरह की एक्टिंग मनोज बाजपेयी ने की है, उससे यह साफ हो गया है कि वह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि पूरी मास्टर क्लास हैं। इसी के साथ ही कस्तूरी फिल्म भी रिलीज हो गई है। विनोद कांबले के निर्देशन में बनी फिल्म कस्तूरी को देखकर आपकी आखों में आंसू तक आ सकते हैं। फिल्म की कहानी गोपी नाम के एक 13 साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दलित है। उसे अपनी जिंदगी में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है यह देखकर आपकी रूह अंदर तक कांप जाएगी। दोनों ही फिल्मों को आज 8 दिसंबर 2023 को रिलीज कर दिया गया है।
मनोज बाजपेयी स्टारर जोरम को 15 करोड़ के बजट पर बनाया गया है, वहीं पहले दिन फिल्म 1 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। हालांकि दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नंबर उनके साथ जस्टिस नहीं करते हैं। जोरम और कस्तूरी के रिव्यू पर एक बार नजर डालते हैं।