बॉलीवुड

जॉन अब्राहम की फोर्स 3 में मीनाक्षी चौधरी की एंट्री, धमाकेदार एक्शन के साथ साउथ एक्ट्रेस का होगा बॉलीवुड डेब्यू

Meenakshi Choudhary enty in Force 3 : फोर्स 3 न सिर्फ़ जॉन अब्राहम के एक्शन अवतार की वापसी होगी बल्कि दर्शकों को मीनाक्षी चौधरी का धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू भी देखने को मिलेगा। जॉन दोबारा से अपने एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं, जो देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। फिल्म की शूटिंग से लेकर बाकी चीजों तक के बारे में यहां पढ़ें

Image

Image Source: Instagram

Meenakshi Choudhary enty in Force 3 : जॉन अब्राहम( John Abraham) की सुपरहिट एक्शन फ्रैंचाइज़ी फोर्स का तीसरा पार्ट अब धीरे-धीरे आकार ले रहा है। इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का चयन हो चुका है। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, फोर्स 3 ( Force 3) में जॉन अब्राहम के साथ साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होने वाली है।

फोर्स 3 से बॉलीवुड डेब्यू करेगी मीनाक्षी चौधरी

मीनाक्षी चौधरी, जिन्होंने GOAT, गुंटूर करम, लकी भास्कर जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है, अब फोर्स 3 के जरिए हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म उनके करियर का एक अहम पड़ाव मानी जा रही है क्योंकि यह बड़े पैमाने पर बनने वाली एक एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई अभिनेत्रियों के ऑडिशन लेने के बाद आखिरकार जॉन अब्राहम और निर्देशक भाव धूलिया ने मीनाक्षी को चुना। खास बात यह है कि फिल्म में उनकी भूमिका भी जॉन की तरह एक्शन बेस्ड होगी। इसके लिए मीनाक्षी अगले कुछ महीनों तक ट्रेनिंग लेंगी ताकि वह इस किरदार के लिए पूरी तरह फिट बैठ सकें।

निर्माताओं के मुताबिक, फोर्स 3 को एक “सॉफ्ट रीबूट” के रूप में तैयार किया जा रहा है। यानी कहानी में नया ट्विस्ट और नई शुरुआत होगी, लेकिन फ्रैंचाइज़ी में पहले कि ही तरह एक्शन और रोमांच का फ्लेवर बरकरार रहेगा। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए होगी जो पावर-पैक्ड एक्शन, रोमांचक स्टोरीलाइन और दमदार परफॉर्मेंस देखना पसंद करते हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन ज़ोरों पर चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि जैसे ही जॉन अब्राहम रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग पूरी करेंगे, वे तुरंत फोर्स 3 की तैयारियों पर फोकस करेंगे। योजना के अनुसार, यह प्रोजेक्ट नवंबर 2025 में फ्लोर पर जाएगा और शूटिंग का काम अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

2026 में रिलीज होगी फोर्स 3

निर्माताओं की कोशिश है कि फोर्स 3 2026 के पहले 6 महीने के अंदर ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हो। यह निश्चित रूप से जॉन अब्राहम के फैन्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा, क्योंकि एक लंबे गैप के बाद वह अपनी सबसे पॉपुलर फ्रैंचाइज़ी में वापसी कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article