बॉलीवुड

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान की जवान जल्द होगी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 21, 2023, 12:27 PM IST

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

Image

Jawan Worldwide Collection(Credit Pic: Instagram)

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में किंग खान एक्शन अवतार में नजर आए। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा ने कैमियो रोल निभाया है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 518 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने ग्लोबली 900 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म ने वर्ल्डवाइड किया इतने करोड़ का कलेक्शन

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 14 वें दिन यानी 20 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 518. 28 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म को वर्ल्डवाइड 7 सितंबर को रिलीज किया गया था। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था। किंग खान ने फिल्म में बाप और बेटे दोनों का रोल प्ले किया है। जवान के अलावा किंग खान की डंकी पाइपलाइन में है। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article