Cannes 2025 Day 3: सफेद कपड़ों में बॉस लेडी बनीं जैकलीन फर्नांडीज, नितांशी की चोटी में दिखीं 8 लेंजडरी एक्ट्रेस

Cannes 2025 Day 3: कान्स 2025 लगातार सुर्खियां में है। पहले दिन उर्वशी रौतेला ने तोते के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, तो वहीं जैकलीन फर्नांडिस व्हाइट ड्रेस पहने दिखीं। वही नितांशी गोयल ने खास अंदाज में एंट्री ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Cannes 2025 Day 3: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारों के जाने का सिलसिला जारी है। पहले दिन उर्वशी रौतेला तोता लेकर रेड कार्पेट पर नजर आई थी। वही तीसरे दिन जैकलीन फर्नांडीज ने अपना जलवा बरकरार रखा। 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रेंच रिवेरा में हो रहा है। इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों तक शामिल हो रहे हैं।

Cannes 2025 Day 3

Cannes 2025 Day 3

जैकलीन फर्नांडीज हुई सम्मानित

जैकलीन फर्नांडीज को कान्स फिल्म फेस्टिवल में "वूमेन इन सिनेमा" के पहल के तहत सम्मानित किया गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"रेड सी फिल्म के साथ कान्स डे 1। महिला कहानीकारों को चैंपियन बनाने वाली वूमेन इन सिनेमा पहल में सम्मानित होने पर प्रसन्नता हुई।

End of Feed