Is Sonakshi Sinha pregnant: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के दुनिया में करोड़ों चाहने वाले हैं, जो उनके बारे में हर खबर जानना चाहते हैं। सलमान खान (Salman Khan) के बारे में अगर कोई अफवाह भी फैल रही होती है तो उनके फैंस सच मान लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार होता दिख रहा है। इस वक्त इंटरनेट पर सलमान खान को लेकर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। खबर के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha ) सलमान खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कई लोग इस खबर को सच मान बैठे हैं और लगातार इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी इस खबर को सच मान बैठे हैं तो हम बता दें कि ये खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है।
सलमान खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? जानें वायरल खबर का सच
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फैल रही खबर में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। कुछ लोग सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लगातार ये झूठी खबर छाप रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा रीडर्स उनकी साइट पर आएं। इससे उनकी साइट के रीडर्स बढ़ जाएंगे और वो ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। इस खबर को छापने वाले लोग यह भूल गए कि ये खबर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की बेइज्जती से ज्यादा कुछ नहीं है। चंद रीडर्स के लिए ऐसी झूठी खबर चलाना नैतिक रूप से कतई गलत है।
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों सालों से एक दूसरे को जानते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से ही सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में दबंग मूवी से लॉन्च किया था। दबंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा को लोगों ने दबंग लेडी का खिताब भी दे डाला था। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे चलकर इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार हुईं। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रेदर्शन नहीं कर रही हैं।
