King में यंग Shah Rukh Khan बनेंगे Raghav Juyal? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर ये थ्योरी काफी लम्बे समय से वायरल हो रही है कि इसमें राघव जुयाल यंग SRK का रोल निभा रहे हैं। राघव ने इस थ्योरी की सच्चाई बताते हुए लोगों को मजेदार जवाब दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2026 में आएगी SRK की एक्शन मूवी किंग
  • राघव जुयाल हैं अहम हिस्सा
  • क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी किंग

शाहरुख खान स्टारर किंग साल 2026 की बहुप्रतीक्षित मूवी है, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही किंग के साथ सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। बीते दिनों इंटरनेट पर ऐसी खबरें वायरल हुईं कि राघव जुयाल फिल्म किंग में यंग शाहरुख खान के रूप में दिखाई देंगे। राघव जुयाल ने इस वायरल खबर पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है और लोगों को सच बताया है।

King में यंग Shah Rukh Khan बनेंगे Raghav Juyal? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

King में यंग Shah Rukh Khan बनेंगे Raghav Juyal? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

King में यंग Shah Rukh Khan दिखाई नहीं देंगे Raghav Juyal

डांसर और एक्टर राघव जुयाल बीते दिनों अपनी फिल्म भाई तेरा स्टार है के प्रमोशन्स में बिजी थे, जिसके दौरान उनसे इस बारे में सवाल किया गया। राघव जुयाल ने बड़े ही मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया और कहा कि ये खबर बिल्कुल गलत है। राघव जुयाल ने बताया, "जी बिल्कुल... सरासर झूठ बोल रहे हैं। क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये बहुत ही अलग मूवी है और इसका प्लॉट काफी यूनीक है। वो जब आप लोग फिल्म देखेंगे तो आपको उसका इल्म होगा कि क्या बन रहा है।"

End of Feed