Malaika Arora real age: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी उम्र के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही उनका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप भी चर्चा में रहता है। अब मलाइका अरोड़ा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक्स-हसबैंड अरबाज खान के साथ साजिद खान के शो में नजर आ रही हैं, जहां फिल्ममेकर साजिद खान दोनों का इंटरव्यू ले रहे हैं। इस वीडियों में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी रियल उम्र सबसे छिपाई है, वह 49 की नहीं बल्कि 57 की हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, ना ही हम एक्ट्रेस की रियल उम्र को लेकर कोई दावा कर रहे हैं। मलाइका के इस पुराने इंटरव्यू को देखने के बाद फैंस उनकी असली उम्र का अंदाजा लगा रहे हैं। आइए इसपर नजर डालते हैं।
Malaika Arora real age
यह भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: सलमान के शो में हो रही हैं इन 2 हसीनाओं की एंट्री, कंटेस्टेंट्स के बीच मचेगा बवाल
क्या अरबाज से भी दो साल बड़ी हैं मलाइका?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साजिद खान, एक्ट्रेस से सवाल करते हैं, 'आप अरबाज से 2 साल बड़ी हैं, कैसा लगता है खुद से छोटे पार्टनर के साथ रिश्ते में रहकर कैसे लगता है? जिसपर एक्ट्रेस रिएक्ट करती हैं, ये अच्छा होता है।' इस समय अरबाज खान की उम्र 55 साल है, जिसके बाद फैंस हिसाब लगा रहे हैं कि मलाइका की उम्र भी 57 साल होनी चाहिए, हालांकि जब एक्ट्रेस की उम्र को लेकर गूगल किया जाता है तो वह 49 साल नजर आती हैं।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन की प्राइवेट फोटो
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अर्जुन कपूर की एक हाफ न्यूड फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपना शरीर एक तकिए से छिपाते दिख रहे हैं। इस फोटो के चलते मलाइका अरोड़ा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
