बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपनी निजी लाइफ के चलते खबरों में बनी रहती हैं। समय-समय पर उनके नाम बॉलीवुड कलाकारों से जुड़ते रहे हैं और अब उनका नाम बिहार के बड़े नेता चिराग पासवान के साथ जोड़ा जा रहा है। जब से कंगना रनौत ने चुनाव जीता है, तब से ही चिराग के साथ उनकी दोस्ती को लेकर खबरें बन रही हैं। अंदाकारा कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और रोमांस की सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंगना रनौत ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि दोनों के बीच केवल दोस्ती का रिश्ता है। अगर इनके बीच दोस्ती से आगे कुछ भी होता तो दोनों के बच्चे हो चुके होते। (ये भी पढ़ें: 'पुष्पा 2' को मिट्टी में मिला देगी Dhurandhar 2, रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम है दूर)
क्या Chirag Paswan को डेट कर रही हैं Kangana Ranaut? (Image Source: TNN)
Kangana Ranaut-Chirag Paswan के बीच में नहीं है रोमांटिक रिश्ता
अदाकारा कंगना रनौत फैंस से अपनी जिंदगी छुपाती नहीं हैं। जब भी उनकी जिंदगी को लेकर अफवाहें फैली हैं, उन्होंने खुलकर बात की है। एक दफा फिर से कंगना रनौत ने अपनी जिंदगी से पर्दा हटाया है। कंगना रनौत ने एएनआई को दिए ताजा इंटरव्यू में कहा है, "मैं और चिराग एक-दूसरे को पिछले दस सालों से जानते हैं। हम लोग काफी अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच किसी प्रकार का रोमांटिक रिश्ता नहीं है। अगर ऐसा कुछ होता तो हमारे बच्चे भी हो गए होते। लोग उन्हें देखकर अपना रास्ता बदलना समझदारी मानते हैं क्योंकि वो बहुत मजाक करते हैं। मैं बस यही कहूंगी कि हम लोग संसद में मिलते हैं और यहां लोगों को हमें बख्श देना चाहिए।" (ये भी पढ़ें: आनंद एल राय की 'Gorkha' हुई बंद, Akshay Kumar ने कर डाली पुष्टि)Kangana Ranaut ने Chirag Paswan संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Movie Poster)
बताते चलें कि अदाकारा कंगना रनौत ने साल 2011 में आई फइल्म मिले ना मिले हम में चिराग पासवान के साथ काम किया था। फिल्म में इन दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनकी मूवी बिल्कुल नहीं चली थी। इसके बाद दोनों ने फिर कभी स्क्रीन शेयर नहीं की। चुनाव जीतने के बाद कंगना-चिराग की तस्वीरें और वीडियोज फिर से वायरल होने लगे हैं, जिस कारण लोग इनके बीच गहरी दोस्ती की आशंका जताते हैं।
