बॉलीवुड

Udta Teer: Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की स्पाई ड्रामा कब होगी रिलीज? खुला राज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जल्द ही उड़ता तीर नाम की स्पाई ड्रामा में दिखाई देंगे, जिसकी रिलीज डेट में देरी की खबरें आ रही थीं। सूत्रों के अनुसार, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Image

Udta Teer: Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की स्पाई ड्रामा कब होगी रिलीज? (Image Source: Social Media)

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर की रिलीज डेट में देरी को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं। उड़ता तीर में सारा अली खान भी अहम रोल में दिखाई देंगी। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान-सारा की अपकमिंग स्पाई ड्रामा की रिलीज डेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हो रहा है। मेकर्स ने इसे 11 सितम्बर को रिलीज करने का प्लान बनाया है और इसकी शूटिंग उसी के मुताबिक की जा रही है। डायरेक्टर आकाश ए कौशिक द्वारा बनाई गई ये फिल्म अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। (ये भी पढ़ें: 'जो बात बंद कमरे में होना था वो...' मामी सुनीता आहूजा से मिलने पर Krushna Abhishek का रिएक्शन)

मिड-डे ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि उड़ता तीर एक स्पाई कॉमेडी है, जिसे दिल्ली और मुंबई में शूट किया गया है। जिन दिनों फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर अफवाहें फैल रही थीं, उसी दौरान मेकर्स इसकी शूटिंग पूरी करने में लगे थे। आयुष्मान-सारा ने मूवी का एक रुका हुआ गाना मात्र 2 दिनों में ही पूरा कर लिया था। फिल्म उड़ता तीर में जय हिंद नाम का एक गाना होगा, जिसमें आयुष्मान-सारा के पीछे 700 डांसर्स खड़े नजर आएंगे। मेकर्स ने इस गाने को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। (ये भी पढ़ें: क्या Chirag Paswan से है Kangana Ranaut को मोहब्बत? एक्ट्रेस ने खोला दबा राज)

Udta Teer: Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की स्पाई ड्रामा कब होगी रिलीज?

Udta Teer: Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की स्पाई ड्रामा कब होगी रिलीज?

क्यों उड़ी थी उड़ता तीर के पोस्टपोन होने की अफवाह

जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि फिल्म उड़ता तीर के पोस्टपोन होने की अफवाह इसलिए उड़ी थी क्योंकि ये साल 2024 से शूट हो रही थी। शूटिंग के दौरान ही ये पता चला कि मेकर्स ने इसे रोक दिया है। हालांकि उड़ता तीर से जुड़े एक सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया है कि आयुष्मान-सारा ने जनवरी में 10 दिन का शूट किया है और मूवी ट्रैक पर है।

पति पत्नी और वो दो में भी साथ दिखेंगे आयुष्मान-सारा

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान केवल उड़ता तीर में ही दिखाई नहीं देंगे। 2026 में इन दोनों की पति पत्नी और वो दो भी रिलीज होगी, जो कि कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में सारा-आयुष्मान के साथ रकुलप्रीत भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि पति पत्नी और वो दो आयुष्मान-सारा के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article