बॉक्स ऑफिस

'पुष्पा 2' को मिट्टी में मिला देगी Dhurandhar 2, रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम है दूर

Dhurandhar 2 Box office: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। अब ये फिल्म जल्द ही अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

Image

'पुष्पा 2' को मिट्टी में मिला देगी धुरंधर 2 (pic credit-instagram)

Dhurandhar 2 Box office: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 ( Dhurandhar 2) 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब 28 दिन बाद फिल्म ने 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धुरंधर 2 जल्द ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 ने धुंआ-धुंआ कर दिए Pushpa-KGF के रिकॉर्ड, बनी 1st 3000 करोड़ी INDIAN MOVIE SERIES)

dhurandhar 2 ranveer singh

'पुष्पा 2' को मिट्टी में मिला देगी धुरंधर 2 (pic credit-instagram)

धुरंधर: द रिवेंज ने मचाया धमाल

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज थिएटर्स में चार हफ्ते पूरे कर चुकी है और अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने से सिर्फ 135 करोड़ रुपये दूर है। 28 दिनों में फिल्म ने भारत में 1099.72 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि कुल ग्रॉस 1316.45 करोड़ रुपये हो गया है। दुनिया भर में फिल्म ने 1733.20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें विदेशों से 416.75 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म अभी भी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से पीछे है, जिसने भारत में 1234.10 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किए हैं। 28वें दिन फिल्म ने भारत में 4.05 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन 19 मार्च को 102.55 करोड़ रुपये और पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की सबसे बड़ी कमी दक्षिण भारतीय राज्यों में कम कमाई रही है। पुष्पा 2 ने दक्षिण में बहुत मजबूत प्रदर्शन किया था, जबकि धुरंधर 2 मुख्य रूप से हिंदी बाजार पर निर्भर रही। फिर भी धुरंधर फ्रैंचाइजी ने दो फिल्मों में ही दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी भारतीय फ्रैंचाइजी के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और चौथे हफ्ते में भी थिएटर्स में चल रही है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article