बॉलीवुड

आनंद एल राय की 'Gorkha' हुई बंद, Akshay Kumar ने कर डाली पुष्टि

Akshay Kumar's Gorkha Shelved: हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कन्फर्म कर दिया है कि उनकी फिल्म 'गोरखा' (Gorkha) अब नहीं बन रही है।

Image

अक्षय कुमार की 'गोरखा' हुई बंद (Pic Credit: IMDb)

Akshay Kumar's Gorkha Shelved: साल 2021 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर 'गोरखा' (Gorkha) को लेकर बड़ी घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद अक्षय कुमार को इस अवतार में देखने के लिए फैन्स बेताब थे। हाल ही में फैन्स से बात करते हुए अक्षय कुमार ने एक बड़ी खबर साझा की है। अक्षय कुमार ने खुद यह कन्फर्म कर दिया है कि उनकी फिल्म 'गोरखा' बंद हो गई है। निर्माताओं ने अब इस मूवी को बनाने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। 'गोरखा' के बंद होने से फैन्स काफी निराश नजर आ रहे हैं।

बंद हो गई अक्षय कुमार की 'गोरखा'

कई रिपोर्टें सामने आ रही थीं कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोरखा' को बंद कर दिया गया है। इन रिपोर्ट्स की पुष्टि अक्षय कुमार ने कर दी है। 'गोरखा' के बंद होने के बाद अक्षय कुमार अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने सालों बाद अब इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। इस प्रोजेक्ट को आनंद एल राय डायरेक्टर करने वाले थे। कई फैन्स को यकीन नहीं हो रहा था कि इस मूवी को सच में बंद कर दिया गया है मगर अक्षय कुमार की पुष्टि के बाद सच सामने आ गया है। (इसे भी पढ़ें: 'धूम 3' के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की एक्शन मूवी में नजर आएंगे Tiger Shroff, मेकर्स ने कसी कमर)

Akshay Kumar's Bhooth Bangla

Akshay Kumar's Bhooth Bangla

इस मूवी में अक्षय कुमार को भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के मेजर जनरल इयान कार्डोजो के किरदार में देखा जाना था। वे भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी हैं, जिन्होंने एक बटालियन और एक ब्रिगेड की कमान संभाली थी। बताया जाता है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बारूदी सुरंग पर पैर पड़ने के बाद उन्होंने अपनी ही टांग एक 'खुकरी' से काट दी थी। (इसे भी पढ़ें: 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में जेल में बिताए दिनों क याद कर Vikram Bhatt दुखी हुए विक्रम भट्ट, बोले ' सोचा था वहीं मर...')

'भूत बंगला' के प्रमोशन में हैं व्यस्त

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस हॉरर कॉमेडी में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और 17 अप्रैल को यह रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article