Ikkis Review: मुकेश छाबड़ा ने बताया कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, बोले 'दर्शक इसे देखकर...'

Ikkis review by Mukesh Chhabra: 29 दिसंबर की रात मेकर्स ने श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मूवी को देखने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी फिल्म 'इक्कीस' देखने के बाद इसे दिल से बनाई गई मूवी बताया है।

Ikkis review by Mukesh Chhabra: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' का ग्रैंड प्रीमियर 29 दिसंबर को मुंबई में होस्ट किया गया। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' को देखने के लिए सनी-बॉबी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों पहुंचीं। सलमान खान ने भी स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की। इस फिल्म में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत सहित कई कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। कई सेलेब्स ने फिल्म को देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की। ऐसे में अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को देखने के बाद अपना रिव्यू साझा किया है। उन्होंने इक्कीस को 'दिल को छूने वाली' फिल्म बताया है।

Ikkis review by Mukesh Chhabra

Pic Credit: Instagram

मुकेश छाबड़ा ने बताया कैसी है 'इक्कीस'

मुकेश ने अपने X अकाउंट पर 'इक्कीस' देखने के बाद लिखा, 'इक्कीस देखी ली है। यह दिल से बनाई गई फिल्म है। यह मूवी इतनी प्यारी है कि इसकी सच्ची कहानी खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दिल को छू जाती है। धर्मेंद्र सर... क्या गजब की पर्सनालिटी क्या गहराई। अगर यह आपकी आखिरी फिल्म है तो यह वाकई दिल तोड़ देने वाली बात है। आपने हमें भावुक कर दिया है। आपकी कमी महसूस होगी, सर।'

End of Feed