Ikkis में आखिरी बार दिखेगा धर्मेंद्र का शायराना अंदाज, सुनने को मिलेगी दिल को छू लेने वाली शायरी

Dharmendra's last Poem will be in Ikkis: बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र की एक्टिंग की तो दुनिया दीवानी है लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वो अच्छे शायर भी थे। धर्मेंद्र यूं तो कई दफा टीवी पर शायरी करते हुए दिख जाते थे उनकी शायरी का सिलसिला उनके नहीं रहने के बाद भी जारी रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, फैंस को धर्मेंद्र की आखिरी शायरी फिल्म इक्कीस में सुनने को मिलेगी, जो दिसम्बर में रिलीज होगी।

Dharmendra's last Poem will be in Ikkis: बॉलीवुड अभिनेता धर्मंद्र सिंह देओल अब इस दुनिया में नहीं हैं। सालों तक करोड़ों लोगों को एंटरटेन करने वाले और उनके दिलों में बसने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल ने 24 नवम्बर के दिन अपनी आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म इक्सीस शूट कर दी थी, जो इस दिसम्बर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म इक्कीस का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, तब धर्मेंद्र जिंदा थे। फिल्म के मेकर्स ने धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद ये जानकारी दी है कि इक्कीस में दिवंगत एक्टर की एक प्यारी शायरी भी होगी जो उन्होंने खुद लिखी थी।

ikkis

Image Source: Ikkis Movie

बहुत कम लोगों को पता है कि कमाल की एक्टिंग करने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने काफी शायरी अपने हाथों से लिखी थी। वो जब भी किसी टीवी शो पर शिरकत करते थे तो उनके मुंह से लिखे हुए शेर लोगों को सुनने के लिए मिलते थे। फिल्म इक्कीस के मेकर्स ने उनकी शायरी को फिल्म में यूज किया है, जो दर्शक सिनेमाघरों में सुन पाएंगे। इक्कीस के मेकर्स ने धर्मेंद्र की शायरी का एक हिस्सा प्रोमो के तौर पर रिलीज भी किया है, जिसमें उनकी आवाज सुनाई दे रही है। इस प्रोमो को आप नीचे देख सकते हैं:

End of Feed