Housefull 5 Teaser Deletes From Youtube: अक्षय कुमार( Akshay Kumar) की मल्टीस्टार मूवी हाउसफुल 5( Housefull) चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज हुआ था जिसे खूब पसंद किया गया। कुछ ही दिन पहले फिल्म का छोटा सा इन्ट्रो टीजर भी रिलीज हुआ था। अब खबर सामने आ रही है कि यूट्यूब से टीजर को हटा दिया गया है। लोग जब इस टीजर को सर्च कर रहे हैं तो यह उपलब्ध नहीं है दिखा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के टीजर पर कॉपीराइट का इल्जाम लगाया गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
30 अप्रैल को हाउसफूल 5( Housefull 5) से इन्ट्रो टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें फिल्म में शामिल होने वाले सभी स्टार्स का इन्ट्रो दिया गया था। अब इसी टीजर को सर्च करने बाद दिखाया जा रहा है कि यह यूट्यूब से हटा दिया गया है। जब इस मामले का पता लगाया गया तो पता चला कि YouTube पर एक संदेश दिखाई दे रहा है , जिसमें लिखा था, "यह वीडियो अब मोफ्यूज़न स्टूडियो द्वारा कॉपीराइट दावे के कारण उपलब्ध नहीं है।" हमने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, जिन्होंने कॉपीराइट उल्लंघन के आरोपों से इनकार कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। मोफ्यूज़न की ओर से बयान का इंतज़ार अभी बाकी है।
बताते चले कि फिल्म 20 जून को रिलीज होने जा रही है। मल्टीस्टार से सजी ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म पिछले साल से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) , रितेश देशमुख( Ritesh Deshmukh) , जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर, नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा, सौन्दर्य शर्मा जैसे अन्य स्टार्स शामिल हैं।
