Malaika Arora Hotel Brawl case: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों एक पुराने केस को लेकर सुर्खियों में हैं। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से जुड़े 2012 के होटल झगड़े के केस में मलाइका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई की एक कोर्ट ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि अगर वो गवाह के तौर पर पेश नहीं हुईं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी हो सकता है। मलाइका पहले भी कई बार कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं, जिसके बाद कोर्ट ने नाराजगी जताई। इस खबर के सामने आने के बाद मालइका अरोड़ा के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।
केस से कैसे जुड़ा मलाइका अरोड़ा का नाम
मलाइका अरोड़ा का ये मामला 2012 का है, जब सैफ अली खान और उनके दोस्तों पर एक पांच सितारा होटल में झगड़े का आरोप लगा था। सैफ उस वक्त अपनी पत्नी करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor), मलाइका, और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के साथ डिनर पर थे। एक एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा (Iqbal Mir Sharma) ने सैफ पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसमें उनकी नाक टूट गई थी। सैफ और उनके दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। मलाइका उस डिनर का हिस्सा थीं, इसलिए उन्हें गवाह के तौर पर बुलाया गया। लेकिन कोर्ट के बार-बार बुलाने पर भी मलाइका वहां नहीं पहुंचीं। जिसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस को चेतावनी दी है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस को 29 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना था। अब इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई को होगी।
पहले भी जारी हुआ था वॉरंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने इससे पहले मार्च और 8 अप्रैल को भी मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। मलाइका अरोड़ा के इस केस को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
