बॉलीवुड

'Hera Pheri 3' में Akshay Kumar के करैक्टर को नहीं निभाएंगे Kartik Aaryan !! सामने आई ये बड़ी वजह

Kartik Aaryan in Hera Pheri 3: बीते दिनों आई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि उनके अनुसार कार्तिक आर्यन फिल्म में अक्षय कुमार के करैक्टर को प्ले नहीं करेंगे। फिल्म में मेकर्स उनके एक नए किरदार में पेश करेंगे।

Image

Kartik Aaryan and Akshay Kumar

Kartik Aaryan in Hera Pheri 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन' और 'रामसेतु' सहित इस साल 4 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इन चारों फिल्मों की असफलता के बाद अक्षय कुमार इन दिनों बड़ी सूझबूझ के अपकमिंग फिल्मों की स्क्रिप्ट्स का चुनाव कर रहे हैं। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में सामने आया है कि अक्षय कुमार ने हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' की अगली कड़ी को करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। अक्षय कुमार के बाहर होने के बाद इसमें कार्तिक आर्यन की एंट्री हुई है।

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में अक्षय कुमार के करैक्टर को प्ले करेंगे। एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, 'अक्षय अब हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे, तो उनके करैक्टर राजू को पूरी तरह से हटा दिया गया था। 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार का किरदार नहीं होगा। कार्तिक आर्यन फिल्म में एक नया किरदार निभाते दिखाई देंगे, जिसे हेरा फेरी की तीसरी किस्त में पेश किया जाएगा।'

अनीस बज्मी एक बार फिर 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ काम करेंगे। वहीं कार्तिक आर्यन को फिल्म में एकदम नए किरदार में देखना दिलचस्प होगा। मेकर्स ने स्क्रिप्ट के हिसाब से उन्हें एक नए किरदार में दर्शकों के बीच पेश करने का मन बनाया है। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन जल्द ही 'फ्रेडी' में नजर आएंगे। इसके बाद उनके पास 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक 'शहजादा' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article