Dharmendra के निधन के बाद देओल परिवार में आई दरार? Hema Malini ने बताया सच; बॉबी देओल के लिए कही ये बात

Hema Malini On Deol Family Relation: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद अक्सर देओल परिवार में दरार की अटकलें लगती दिखीं। इसपर अब हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है।

Hema Malini On Deol Family Relation: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। धर्मेंद्र ने कई सालों तक अपनी फिल्मों से इंडस्ट्री पर राज किया। बीते साल 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। फैंस आज भी धर्मेंद्र को याद करते नहीं थकते हैं। लेकिन धर्मेंद्र के निधन के बाद अक्सर देओल परिवार में दरार पड़ने की अफवाहें सामने आई हैं। इन बातों को लेकर अब हेमा मालिनी (Hema Malini) ने चुप्पी तोड़ी है। हेमा मालिनी ने हिंदी रश संग बातचीत के दौरान देओल परिवार के रिश्तों का सच बयां किया। इतना ही नहीं, उन्होंने धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज भी साझा किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'प्यार को मिस कर रही हूं' भरत तख्तानी के तलाक के बाद Esha Deol का रिएक्शन, अफेयर्स को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

hema malini on sunny bobby dharmendra

धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार में पड़ी दरार? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र (Dharmendra) की बात को याद करते हुए कहा, "मुझे धर्मेंद्र जी ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, परिवार के साथ हमेशा रहना। कितना भी काम हो, लेकिन परिवार को पहले रखना।" हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "बॉबी बहुत अच्छा है। हम हमेशा साथ हैं। हम बस दिखावा नहीं करते हैं, पब्लिसिटी नहीं करते हैं। हम आपस में बहुत अच्छे से रहते हैं और अंदर से हमारा एक जुड़ाव भी है। हम एक खुशहाल परिवार की तरह हैं।" हेमा मालिनी ने इंटरव्यू में बताया कि धर्मेंद्र कभी भी निजी जिंदगी को दुनिया के सामने लाना पसंद नहीं करते थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मुंहबोली बहन की कसम की खातिर Dharmendra ने मार दी थी 'जंजीर' को लात, सलीम खान काटते रहे महीनों तक चक्कर

हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए बहुत कम रकम मिलती थी। दरअसल, एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि इंडस्ट्री में एक वक्त पर वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। लेकिन इस बात पर हेमा मालिनी ने कहा, "किसने कहा ये? मुझे बहुत कम रकम मिलती थी।" हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया है।

End of Feed