'हमारे बीच कुछ गलत है ये सिर्फ...' सनी देओल-बॉबी देओल संग रिश्तों में आई दरार पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 12, 2026, 04:22 PM IST

Hema Malini on Sunny Deol-Bobby Deol: एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। हेमा मालिनी ने इंटरव्यू के दौरान कई सवालों के जवाब दिए जिनका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।

Hema Malini on Sunny Deol-Bobby Deol: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन एक्टर अपने फैंस के दिलों में और परिवारवालों की याद में आज भी जिंदा हैं। सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) अक्सर अपने पिता की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, तो वहीं हेमा मालिनी (Hema Malini) भी अपने पति धर्मेंद्र को याद करती रहती हैं। इन सब के बीच हेमा मालिनी का एक इंटरव्यू सामने आया है, इस दौरान एक्ट्रेस ने उन सवालों का जबाव दिया जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हेमा मालिनी ने बताया कि उनका सनी देओल और बॉबी देओल के साथ कैसा रिश्ता है।

End of Feed