Esha Gupta On Dating Hardik Pandya: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने फिल्म जन्नत 2 से बड़ी पहचान बनाई है। इन दिनों ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस जल्द ही अजय देवगन की फिल्म Dhamaal 4 का हिस्सा बनने वाली है। वही एक्ट्रेस को लेकर ऐसी अफवाहें भी थी कि एक्ट्रेस क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
ईशा गुप्ता ने सिद्धार्थ कानन को दिए एक हालिया इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया-" कुछ समय से हम बात कर रहे थे। हम उस समय शायद ये काम करेगा या शायद ये काम नहीं करेगा वाले फेज में थे। लेकिन डेटिंग तक पहुंचने से पहले ही ये खत्म हो गया। तो यह डेटिंग-डेटिंग नहीं थी। हम एक या दो बार मिले, बस। तो हां, जैसा कि मैंने कहा, यह कुछ महीनों का था और फिर यह खत्म हो गया।"
कपल बनने की थी उम्मीद?
जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उम्मीद थी कि आप दोनों कपल बन सकते थे। तो ईशा ने कहा-"शायद ऐसा हो सकता था, लेकिन चीजें जल्दी ही खत्म हो गईं। उन्होंने बताया कि समय और कंपैटिबिलिटी बिल्कुल मेल नहीं खाती थी। कोई ड्रामा या कड़वाहट नहीं थी। यह बस होना ही नहीं था।"
इन फिल्मों में नजर आएगी ईशा
ईशा को आखिरी बार बॉबी देओल के साथ MX प्लेयर की आश्रम 3 पार्ट 2 में देखा गया था। उन्होंने वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड में डीसीपी लक्ष्मी राठी का किरदार भी निभाया था। ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस हेरा फेरी 3 और धमाल-4 की कास्ट में शामिल हो सकती हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
