"मेघना गुलजार पर भरोसा करना गलती...", धुरंधर 2 की आंधी देख फूटा हरिंदर सिक्का का गुस्सा

Harinder Sikka on Dhurandhar 2 success: फिल्म धुरंधर 2 की बम्पर सफलता को देखने के बाद राइटर हरिंदर सिक्का ने मेघना गुलजार को घेरते हुए कहा है कि उन्हें डायरेक्टर पर भरोसा नहीं करना चाहिए था। हरिंदर सिक्का ने मेघना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राजी के किरदारों को कमजोर कर दिया था।

Harinder Sikka on Dhurandhar 2 success: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर फिल्म सीरीज के साथ एक्शन और स्पाई थ्रिलर जॉनर की सूरत ही बदलकर रख दी है। एक वक्त था जब बॉलीवुड की फिल्में स्पाई थ्रिलर्स के नाम पर केवल भारत-पाक के रिश्तों पर बात करती थीं, जिनमें सबकुछ अच्छा-अच्छा दिखाने की कोशिश की जाती थी लेकिन आदित्य धर की धुरंधर 2 ने दिखाया है कि दुश्मन केवल दुश्मन होता है। उससे किसी दूसरी तरह का रिश्ता नहीं रखा जा सकता है। लेखक हरिंदर सिक्का को भी इस बात का अहसास हो चुका है और उन्होंने आखिरकार अपने ट्वीट में ये बात स्वीकार भी कर ली है। हरिंदर सिक्का ने अपने ट्वीट के जरिए ये भी कहा है कि मेघना गुलजार पर भरोसा करना उनकी बड़ी भूल थी, जिन्होंने उनकी किताब कॉलिंग सहमत पर राजी नाम की मूवी बनाई थी। (इसे भी पढ़ें: "कम्पोजर्स मेरे पास आते हैं लेकिन...", अलका याग्निक 2 सालों से हैं रेयर हेयरिंग डिजीज से बीमार)

Harindar Sikka Meghna Gulzar

Image Source: Social Media

हरिंदर सिक्का ने मेघना गुलजार को घेरा

लेखक हरिंदर सिक्का ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनकी किताब कॉलिंग सहमत पर बनी फिल्म राजी में पाकिस्तानियों को वैसे नहीं दिखाया गया है, जैसे दिखाना चाहिए था। हरिंदर सिक्का के अनुसार, मेघना गुलजार ने राजी को सॉफ्ट तरीके से पेश किया था। हरिंदर सिक्का के अनुसार, "स्पाई बुक्स में कॉलिंग सहमत वन ऑफ द बेस्ट बुक है, जिसे दुनियाभर में स्वीकार किया गया है। इसमें पाकिस्तान की सच्चाई दिखाई गई है। मेघना गुलजार को किताब पर फिल्म बनाने की इजाजत देना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मुझे कई लोगों ने चेतावनी दी थी लेकिन मैं ये समझ नहीं पाया कि विचारधारा चीजों को दिखाने में कितना बड़ा योगदान निभाती है। कॉलिंग सहमत दो दशकों के बाद भी लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई हुई है लेकिन इस पर उतनी मजबूत फिल्म नहीं बन सकी।" (इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' से क्लैश नहीं होगी कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा, मेकर्स ने तलाश ली नई तारीख!)

साल 2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी और इसके एक्टर्स की भी काफी तारीफ हुई थी। मेघना गुलजार ने इसमें आलिया भट्ट के किरदार को मजबूती से पेश नहीं किया था बल्कि उसके दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर दिखाया था। हरिंदर सिक्का इसी बात से नाराज हैं क्योंकि उनका मानना है कि भारतीय स्पाई को बेहतर तरीके से फिल्म राजी में पेश किया जा सकता था।

End of Feed