Hanuman Ansh को बॉलीवुड से मिला सपोर्ट, प्रोड्यूसर Anupriya Nagar बोलीं- 'मेरे लिए बहुत बड़ी बात' - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2026, 07:26 PM IST

Anupriya Nagar on Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की कामयाबी ने हर किसी का ध्यान खींचा है। अब फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने बॉलीवुड से मिले सपोर्ट पर बात की।

Anupriya Nagar on Hanuman Ansh: डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) जब सिनेमाघरों में पहुंची थी, तब इसके बारे में ज्यादा शोर नहीं था। फिल्म छोटे बजट में बनी थी और इसके साथ कोई बड़ा बॉलीवुड स्टार भी नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की जुबान पर फिल्म का नाम चढ़ता गया और इसकी कमाई लगातार बढ़ती चली गई। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब इन सब बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने फिल्म हनुमान अंश को बॉलीवुड से मिले सपोर्ट पर बात की।

Anupriya Nagar on Hanuman Ansh

फिल्म हनुमान अंश को बॉलीवुड से मिला सपोर्ट (Image Source: Anupriya Nagar Instagram)

अनुप्रिया नागर ने किया ये खुलासा

फिल्म हनुमान अंश एक बार फिर से खबरों हैं, इसकी वजह अनुप्रिया नागर का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। Zoom से बातचीत में अनुप्रिया ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि हमें इंडस्ट्री के बाहर से इतना प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन अब जब मुझे इंडस्ट्री से भी इतना प्यार मिल रहा है, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैंने हमेशा इस इंडस्ट्री को बहुत ऊपर रखा है, क्योंकि मैं खुद फिल्मों की बहुत बड़ी फैन रही हूं। मैंने उनके काम और उनकी कला को पसंद किया है। और अब उन्होंने हमारे बनाए हुए किसी काम पर अपनी राय दी है, तो ये मेरे लिए बहुत मायने रखती है।' उन्होंने आगे कहा कि 'इनमें से कुछ लोगों ने महाराज जी के साथ वक्त भी बिताया है। मैं देख रही हूं कि अलग-अलग समुदायों के लोग आकर फिल्म देख रहे हैं। लेकिन फिल्म देखना एक बात है। उसका सम्मान करना दूसरी बात है। वे फिल्म का सम्मान कर रहे हैं। वे जूते उतारकर फिल्म देख रहे हैं।'

End of Feed