AICWA ने बैन किए पाकिस्तानी आर्टिस्ट, सरकार को समर्थन देते हुए कहा- 'देश का अपमान नहीं सहेंगे'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2025, 12:33 PM IST

AICWA Ban Pakistani Stars: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के खिलाफ बयान देने की वजह से ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (All India Cine Workers Association - AICWA) ने पाकिस्तानी स्टार्स पर इंडिया में काम करने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। संगठन के इस फैसले का इंडिया में लोग स्वागत करते नजर आए।

AICWA Ban Pakistani Stars: पहलगाम अंताकी हमले के बाद से पाकिस्तानी स्टार्स इंडिया में काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान स्टार्स पर बैन लगा दिया। अब इसको लेकर बॉलीवुड में एक बार फिर हंगामा मचा हुआ है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (All India Cine Workers Association - AICWA) ने पाकिस्तानी एक्टर्स माहिरा खान (Mahira Khan) और हानिया आमिर (Hania Aamir), फवाद खान (Fawad Khan) की तीखी आलोचना की है और उन पर भारत में काम करने की पूरी तरह बैन लगा। इसकी वजह पाकिस्तानी स्टार्स द्वारा ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत के खिलाफ बयानबाजी है, जिसे AICWA ने देश के खिलाफ बताया। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए चलाया था। तो चलिए जानते हैं AICWA ने क्या बयान दिया है।

Pakistani Stars Ban

AICWA ने दिया ये बयान

AICWA ने अपने बयान में कहा, 'माहिरा खान, हानिया और फवाद खान ने भारत की संप्रभुता और आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई पर सवाल उठाए। ये बयान हमारे देश का और उन शहीदों का अपमान हैं, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जंग में जान दी।' संगठन ने साफ किया कि कोई भी पाकिस्तानी एक्टर, फिल्ममेकर या फाइनेंसर भारत में काम नहीं करेगा, और न ही कोई भारतीय कलाकार उनके साथ किसी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर सहयोग करेगा।

End of Feed