मां Sunita Ahuja पर Komal Rani के बयान को लेकर Tina Ahuja से हुआ सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 4, 2026, 01:59 PM IST

Tina Ahuja on Komal Rani Vs Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा और कोमल रानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब उनकी बेटी टीना आहूजा से भी सवाल किया गया। एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि...

Tina Ahuja on Komal Rani Vs Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने रिएक्शन दिया था। इसके बाद कोमल भी पोस्ट करती दिखाई दीं। अब इन सब के बीच एक इवेंट में पैपराजी ने टीना (Tina Ahuja) से कोमल रानी के उस बयान को लेकर सवाल किया, जिसमें उन्होंने उनकी मां सुनीता आहूजा को लेकर बात की थी। तो चलिए जानते हैं टीना आहूजा ने इस मुद्दे पर क्या कहा है।

Tina Ahuja on Komal Rani Vs Sunita Ahuja Controversy

टीना आहूजा ने कोमल रानी को लेकर कही ये बात (Image Source: Reddit)

टीना आहूजा ने नहीं दिया जवाब

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह गोविंदा की बेटी का एक वीडियो है। टीना आहूजा एक इवेंट में पहुंचीं थी जहां उनसे गोविंदा और कोमल रानी को लेकर सवाल किए गए। टीना से पूछा गया, 'कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा के ऊपर बहुत सारे आरोप लगा रही हैं।' इस पर टीना ने सवाल का जवाब देने से बचते हुए कहा, 'इस वाली जगह पर प्लीज हम इसी के बारे में बात करते हैं। थैंक यू।' इसके बाद वह पैपराजी से दूर चली गईं। टीना आहूजा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed