Govinda Wife Sunita Ahuja Spotted At Family Court: मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार बढ़ती ही जा रही है। सुनीता आहूजा ने 'लॉकअप 2' में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया था। वहीं दूसरी ओर गोविंदा भी एयरपोर्ट पर रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट हुए थे, जिसके बाद सुनीता आहूजा ने भी पैपराजियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने गोविंदा पर तंज कसा था कि वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं और उन्हें शर्म करनी चाहिए। लेकिन इन सबके बीच अब सुनीता आहूजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से दूर थाईलैंड के क्लब में ठुमके लगाते नजर आए Govinda, लोग बोले- सुपरस्टार के लिए बुरा लगा...
बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में चोरी-छुपे शादी रचाई थी। सुनीता आहूजा संग फेरे लेने के बाद गोविंदा ने काफी वक्त तक दुनिया से अपनी शादी छुपाकर रखी। वहीं गोविंदा के लिंकअप की बात करें तो कोमल रानी स्वर्णकार से पहले एक्टर का नाम नीलम कोठारी, दिव्या भारती और रानी मुखर्जी जैसी हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है।
