Govinda-Sunita Ahuja Divorce: आज सुबह से ही बॉलीवुड गलियारों में गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबर आग की तरह फैल रही है। जब से यह बात सामने आई है हर जगह हल्ला हो गया है और लोग इस पर यकीन नहीं कर पा रहे। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो खुद सुनीता और गोविंदा ही बता सकते हैं। लेकिन, हम आपको बता दें कि गोविंदा ने अब इन खबरों पर रिएक्ट किया है और जवाब देते हुए असली बात बताई है। आइए बताते हैं गोविंदा ने क्या कहा
ई टाइम्स से बात करते हुए गोविंदा ( Govinda) ने तलाक की खबरों को इग्नोर किया और बस इतना कहा कि वह फिलहाल काम पर ध्यान दे रहे हैं। अभी सिर्फ काम की बातें होंगी..... मैं अपनी फिल्म बना रहा हूं और उसी पर फोकस कर रहा हूं। गोविंदा ने तलाक की अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि घर के किसी सदस्य के बयान की वजह से पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है और कोई बात नहीं है।
तलाक की अफवाहों पर गोविंदा के परिवार के सदस्य तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। उनकी भांजी आरती सिंह( Aarti Singh) ने कहा है कि यह सब अफवाह झूठी हैं और इसमे कोई तथ्य नहीं है। वहीं भांजे कृष्णा अभिषेक( Krushna Abhishek) ने तलाक की अफवाहों को महज अफवाह बताया है और ऐसा कुछ भी होने से इंकार किया है। कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने भी इन अफवाहों को महज झूठ बताते हुए अपनी बात रखी है।
