Govinda Bollywood Comeback: बॉलीवुड के 90s के किंग ऑफ कॉमेडी और डांस गोविंदा (Govinda) इन दिनों फिल्मों की दुनिया से काफी दूर है। गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पर पहले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक अफवाहें सामने आई थीं। इन खबरों ने गोविंदा के फैंस को हैरान कर दिया था। लेकिन कुछ समय के बाद ये खबरें एकदम फर्जी साबित हो गईं। अब इन सब के बाद गोविंदा की फिल्मी दुनिया में वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं गोविंदा की बॉलीवुड में वापसी को लेकर क्या खबर सामने आई है।
Image Source: Govinda Instagram
बॉलीवुड में वापसी करेंगे गोविंदा
एक्टर गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह गोविंदा की पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि बॉलीवुड में कमबैक की खबर है। एक्टर गोविंदा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की हैं। इन पोस्ट में गोविंदा ने अपनी एक धांसू तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ गोविंदा ने जो कैप्शन लिखा है वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस कैप्शन में गोविंदा ने लिखा कि 'ऑल सेट फॉर न्यू इनिंग्स।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में गोविंदा की बॉलीवुड में वापसी को लेकर खबरें आ रही हैं। इस पोस्ट पर गोविंदा के फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेट करते हुए लिखा कि 'न्यू मूवी का इंतजार कर रहे हैं सर', तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'सर आप मूवी बनाओं न आपकी फिल्में लाजवाब होती हैं।' इसी तरह कई यूजर्स गोविंदा की इस पोस्ट पर प्यार लुटाते नजर आए।
लास्ट इस फिल्म में नजर आए थे गोविंदा
गोविंदा की इस पोस्ट को देखने के बाद अब लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। गोविंदा लास्ट फिल्म रंगीला राजा (Rangeela Raja) जो 2019 में थिएटर्स में आई थी। इस फिल्म में गोविंदा का डबल रोल था। इस फिल्म में गोविंदा के साथ शक्ति कपूर (Shakti Kapoor), प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) जैसे स्टार्स थे। गोविंदा की नई पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
