बॉलीवुड से दूर थाईलैंड के क्लब में ठुमके लगाते नजर आए Govinda, लोग बोले- सुपरस्टार के लिए बुरा लगा...

Govinda Dance In Thailand Club: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह थाईलैंड के क्लब में डांस करते दिखाई दिये।

Govinda Dance In Thailand Club: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और डांस से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाी है। गोविंदा ने बॉलीवुड में रहते हुए कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ गोविंदा को उनके अंदाज के साथ भी खूब जाना जाता है। लेकिन इन दिनों गोविंदा अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। पत्नी सुनीता आहूजा संग उनकी अनबन बढ़ती ही जा रही है। वहीं इन सबके बीच गोविंदा (Govinda) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया है। वीडियो में गोविंदा थाईलैंड के एक क्लब में अपने सुपरहिट गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती'-Sunita Ahuja के ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर Govinda का पलटवार

Govinda ने थाईलैंड के क्लब में किया डांस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गोविंदा (Govinda) का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। वीडियो में गोविंदा थाईलैंड के पटाया स्थित एक क्लब में डांस करते नजर आए। स्टेज पर उनके साथ-साथ कई बैकग्राउंड डांसर्स भी रहीं। व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और व्हािट ब्लेजर में गोविंदा का अंदाज डैशिंग रहा। गोविंदा ने क्लब में 'यूपी वाला ठुमका' सहित कई सुपरहिट गानों पर जमकर डांस किया। लेकिन वीडियो को लेकर जहां कुछ फैंस ने हैरानी जताई तो वहीं कई फैंस ने उनकी सराहना भी की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda और Sunita Ahuja में मचे क्लेश के बीच कश्मीरा शाह का छलका दर्द, बोलीं- लोग चीट कर रहे हैं और...

    End of Feed