Sunita Ahuja के दूसरी शादी वाले बयान के बाद साथ दिखे Govinda-Komal, वीडियो हुआ वायरल

सुनीता आहूजा द्वारा दूसरे शादी करने के दावे के बाद भी बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एक इवेंट में शामिल हुए। दोनों का जोरदार स्वागत भी हुआ।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में अनबन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में तलाक का केस वापस भी लिया। अभिनेता की पत्नी का दावा है कि गोविंदा दूसरी शादी करने वाले थे। सुनीता ने कहा था कि गोविंदा अपनी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को खारिज भी किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: घुटने की सर्जरी के बाद Kartik Aaryan ने शेयर किया पहला पोस्ट, फैंस हुए हैरान)

Govinda-Komal Rani Swarnkar Spotted After Sunita Ahuja's Claim

दूसरी शादी की अफवाहों बीच कोमल संग इवेंट में पहुंचे गोविंदा-कोमल (Pic Credit: Instagram)

अब इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर फैल रही कथित झूठी खबरों पर कड़ा रुख अपनाया है। गोविंदा ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर साफ कहा है कि उनकी निजी और पारिवारिक जिंदगी से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं इस मामले में उन्होंने 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की मांग करने को भी कहा।

End of Feed