Ghudchadi Twitter Reaction: रवीना टंडन लंबे समय के बाद फिल्मों में नजर आ रही है। वही इस फिल्म में संजय दत्त रवीना टंडन के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बार संजय दत्त विलेन नहीं बनेंगे बल्कि उनके बच्चें उनके प्यार के विलेन बनेंगे। इस फिल्म का निर्देशन बिनॉय गांधी ने किया है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म देखने के बाद फैंस कैसे रिव्यू दे रहे हैं।
Ghudchadi Twitter Reaction
इस फिल्म में संजय दत्त ने हर बार की तरह शानदार एक्टिंग की है। संजय दत्त ने अपने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है। जो फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रवीना टंडन फिल्म में एक रोमांटिक रोल कर रही हैं, जिसे देखकर उनकी उम्र का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। पार्थ और खुशाली के बीच अच्छी केमिस्ट्री है, जो कुछ दृश्यों में नजर आती है। संजय दत्त और रवीना टंडन की जोड़ी ही एकमात्र बचाव है। उन्हें एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखना निश्चित रूप से पुरानी यादें ताजा करने वाला है।
रोमांस के साथ-साथ उनका फिल्म में चुलबुलापन भी बरकरार है, जो फैंस को पसंद आ रहा है। वही टीवी स्टार पार्थ समथान ने भी अच्छा काम किया है। उनकी मुस्कान पर फैंस फिदा हो रहे हैं। इससे पहले भी वे कई टीवी शोज कर चुके हैं और अब उनकी एक्टिंग में गंभीरता साफ देखी जा सकती है। फिल्म में अरुणा ईरानी ने भी कल्याणी देवी का शानदार किरदार निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को दीवाना कर रही है।
