बॉलीवुड

Ganapath Box Office Collection Prediction Day 3: गणपत ने तबाह किया टाइगर श्रॉफ का करियर, चिल्लड़ों में हुई कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 23, 2023, 08:39 AM IST

Ganapath Box Office Collection Prediction Day 3: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मूवी गणपत पार्ट-1 रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी लगातार खराब रिव्यू मिल रहे हैं। आइए अब मूवी के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Ganapath Box Office Collection Day 3

Ganapath Box Office Collection Prediction Day 3: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मूवी गणपत पार्ट-1 रिलीज हो चुकी है। मूवी को देखने के बाद फैंस के समझ नहीं आ रहा है कि फिल्म के नाम के बाद पार्ट -1 क्यों लिखा हुआ है, क्योंकि दर्शकों का मानना है कि इतनी बेकार फिल्म का सीक्वल भला कोई क्यों ही बनाया जाएगा। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ ही कृति सेनन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। हमेशा की तरह इस बार भी टाइगर श्रॉफ के एक्शन को फुल नंबर मिल रहे हैं। एक्टर ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि बावजूद इसके फिल्म की कहानी को एकदम रद्दी बताया जा रहा है। कृति और बिग बी भी कुछ कमाल नहीं कर सके हैं। पूरी फिल्म में अमिताभ को रोल कुल 10 मिनट का भी नहीं है। जिसके बाद अब बॉक्स ऑफिस पर मूवी बुरी तरह पिटती दिख रही है।

गणपत में टाइगर के वही पुराने एक्शन सीन्स को रिपीट किया गया है। जिसके बाद अब पहले जहां उनके लिए सिनेमाघरों में तालियां बजती थीं, अब दर्शकों को यह सीन बोर कर रहे हैं। आइए फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

तीसरे दिन गणपत ने की इतनी कमाई

शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर नजर डालते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि टाइगर और कृति स्टारर गणपत तीसरे दिन 7 करोड़ कर सकती है। भारी भरकम स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म के कमाई डबल डिजिट में भी नहीं हो सकी है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article