Freddy Teaser: डेंटिस्ट से सीरियल किलर बने Kartik Aaryan, सिनेमाघरों में नहीं OTT पर रिलीज होगी ‘फ्रेडी’!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 09:27 PM IST

Kartik Aryan’s Film Freddy Teaser out: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। टीजर में कार्तिक आर्यन के हाव-भाव और लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में कार्तिक एक सस्पीशियस डेंटिस्ट का रोल निभा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म Freddy का ट्रेलर रिलीज।
  • टीजर में कार्तिक एक सीरियल किलर के रोल में नजर आएंगे।
  • कार्तिक दिन में डेंटिस्ट और रात में किलक बनते दिखेंगे।

Kartik Aryan Film Freddy Teaser Released: कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी’ (Freddy) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होते ही यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपनी फिल्मों में कॉमेडी करते नजर आने वाले कार्तिक आर्यन अब सीरियल किसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कार्तिक का यह नया अवतार देख कर हर कोई चौंक गया है। टीजर में कार्तिक की एक्टिंग काफी दमदार नजर आ रही है। कार्तिक के लुक्स और हाव-भाव लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। हालांकि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधा OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर रिलीज होने वाली है।

Kartik Aryan Film Freddy

Kartik Aryan Film Freddy Teaser Out

दिन में डेंटिस्ट और रात को सीरियल किलर

कार्तिक आर्यन अपनी इस नहीं सीरियल किलर वाली भूमिका में कमाल नजर आ रहे हैं। फिल्म में कार्तिक एक ऐसे डेंटिस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं जो दिन में अपने पेशेंट्स का ट्रीटमेंट करता है और रात होते ही एक सीरियल किलर बन जाता है। बता दें कि यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ही डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज कर दी जाएगी। यह कहानी एक शर्मीले, अकेले, नर्वस और ईमानदार डेंटिस्ट की है। इस टीजर में एक शख्स लाश को खींचते हुए दिखाई दे रहा है। कार्तिक आर्यन का जबरदस्त लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed