Shakeel Noorani Arrested: बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फिल्ममेकर शकील नूरानी (Shakeel Noorani) को रेप के आरोप में मुंबई की मालवणी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी 8 अगस्त की सुबह की गई। 'जोरू का गुलाम' (Joru Ka Ghulam) फेम डायरेक्टर शकील नूरानी के खिलाफ 33 साल की एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात शकील नूरानी से 2016 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। इसके बाद नूरानी ने कथित तौर पर उसे अपनी फिल्म में काम दिलाने की बात कही थी। शिकायत के अनुसार, बाद में स्क्रिप्ट पढ़ने के बहाने एक्ट्रेस को मालवणी स्थित घर बुलाया गया।
शकील नूरानी हुए गिरफ्तार (Image Source: Pinterest)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Rachit Singh संग शादी की अफवाहों पर Huma Qureshi ने दिया रिएक्शन, बोलीं- 'जब होनी होगी, हो जाएगी...'
शकील नूरानी हुए गिरफ्तार
पुलिस को दी गई शिकायत में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि घर पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर नशीला ड्रिंक दिया गया और फिर उसके साथ रेप किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि नूरानी ने वीडियो के जरिए उसे धमकाया और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 33 साल की एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"मैंने अपनी आत्मा बेच दी...", सी-ग्रेड मूवीज करने पर छलका Susmita Mukherjee का दर्द
कोर्ट ने 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शकील नूरानी (Shakeel Noorani) को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। नूरानी बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर काम कर चुके हैं और उन्होंने 'बड़े दिल वाला' (Bade Dil Wala) जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
