बॉलीवुड

'Don 3' की शूटिंग इसी साल शुरू करेंगे Ranveer Singh !! फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म

Farhan Akhtar on Ranveer Singh's Don 3: फरहान अख्तर ने काफी महीनों पहले फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की थी। इस मूवी के लिए मेकर्स ने रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्ट किया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने बताया है कि फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग कब शुरू होगी।

Image

Ranveer Singh and Farhan Akhtar

Farhan Akhtar on Ranveer Singh's Don 3: कई महीनों पहले फरहान अख्तर ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में रणवीर सिंह को बतौर लीड एक्टर कास्ट किया जा रहा है। फरहान अख्तर के इस फैसले से फैन्स भी हैरान थे क्योंकि उन्होंने शाहरुख खान को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को 'डॉन 3' के लिए चुना। 'डॉन 3' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर लोगों का अजीब सा रिएक्शन भी था। काफी समय से हरकोई यह जानने के लिए बेताब है कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अब इस मूवी की शूटिंग कब शुरू करेंगे। ऐसे में अब डायरेक्टर फैन्स के इंतजार को और ना बढ़ाते हुए 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू करने को लेकर एक बड़ा अपडेट भी साझा किया है।

'डॉन 3' पर फरहान अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट

इंडिया टुडे से बात करते हुए फरहान अख्तर ने क्लियर कर दिया है कि रणवीर सिंह की 'डॉन 3' जल्द ही ट्रैक पर आएगी। यह फिल्म ना तो बंद की जाएगी और ना ही इसे होल्ड पर डाला जाएगा। फरहान अख्तर ने कहा, 'मैं किसी भी सवाल से बच नहीं रहा हूं। डॉन 3 को इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा 120 बहादुर भी इसी साल के अंत में रिलीज होगी।' रणवीर सिंह के फैन्स फिल्म 'डॉन 3' में उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स 'डॉन 3' को अगले साल तक सिनेमाघरों में पेश कर देंगे।

रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'डॉन 3' के लिए मेकर्स ने कियारा आडवाणी को बतौर लीड एक्ट्रेस चुना है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 'डॉन 3' में विलेन का किरदार विक्रांत मेस्सी निभाते दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक निर्माताओं ने इस बात पर पक्की मुहर नहीं लगाई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article