Malamaal Weekly 2 Casting Update: बॉलीवुड में पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल का दौर जारी है और अब एक पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी भी नए अंदाज में लौटने की तैयारी कर रही है। 'मालामाल वीकली 2' (Malamaal Weekly 2) को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की एंट्री हुई थी। अब इसके बाद फिल्म मालामाल वीकली 2 में दो नए स्टार्स की एंट्री की खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मालामाल वीकली 2 में किन दो स्टार्स को जगह मिली है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
फिल्म मालामाल वीकली 2 में हुई इन स्टार्स की एंट्री (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:बॉलीवुड में धमाका करेंगे Elvish Yadav, फिल्म कंफर्म करते हुए किया मजेदार पोस्ट
इन स्टार्स की हुई एंट्री
फिल्म मालामाल वीकली 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह मूवी को लेकर अभी हाल ही में एक अपडेट है। Bollywood Hungama रिपोर्ट के मुताबिक कि फरदीन खान (Fardeen Khan) और महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। एक सूत्र ने बताया, 'फरदीन अपनी वापसी के बाद अच्छी फिल्में कर रहे हैं। उन्होंने कई तरह की रोल्स निभाए हैं, लेकिन कॉमेडी में लोगों को वो खास पसंद आते हैं। इसलिए फिल्म बनाने वालों को उनसे काम करवाने का मन था। उन्हें ऑफर पसंद आया और उन्होंने फिल्म साइन कर ली। सूत्र ने आगे कहा, 'महेश मांजरेकर को फिल्म के सीक्वल का ऑफर मिला तो वो खुश हो गए और तुरंत मान गए।' आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), परेश रावल (Paresh Rawal), राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और एल्विश यादव के नाम सामने आ चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Ramayana : 'वो बिल्कुल परफेक्ट रावण' Chetan Hansraj ने की Yash की तारीफ - Exclusive
पहले पार्ट ने मचा दिया था धमाल
फिल्म मालामाल वीकली साल 2006 में रिलीज होते ही छा गई थी। फिल्म मालामाल वीकली को काफी पसंद किया गया था। अब देखना होगा मालामाल वीकली 2 बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाएगी। आपको बता दें कि फिल्म मालामााल वीकली 2 नवंबर 2026 में शुरू होने वाली है। फिल्म मालामाल वीकली 2 में फरदीन खान और महेश मांजरेकर की एंट्री पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
